Search

 
 
 

देवघरः मेयर ने कचरा डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण, एजेंसी के अधिकारियों को लगाई फटकार

मेयर रवि राउत पदभार संभालते ही शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुट गए हैं. उन्होंने सोमवार को पछियारी कोठी स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया. वहां व्याप्त कुव्यवस्था व बदहाली को देख मेयर भड़क गये.
 

Deoghar : देवघर के नए मेयर रवि राउत पदभार संभालते ही शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुट गए हैं. उन्होंने सोमवार को पछियारी कोठी स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया. वहां व्याप्त कुव्यवस्था व बदहाली को देख मेयर भड़क गये और कचरा की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी MSWM के अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी दी कि जनता के पैसे और निगम के संसाधनों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


निरीक्षण के दौरान कचरा डंपिंग यार्ड में लगी करोड़ों की मशीनें बंद मिलीं. वहां कचरे का पहाड़ खड़ा नजर आया. सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जो सीधे तौर पर राजस्व चोरी और डेटा में हेरफेर की आशंका पैदा करते हैं. निगम की गाड़ियां रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं.
 

दोषियों पर गिरेगी गाज


निरीक्षण के दौरान मेयर ने डंपिंग यार्ड की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों व संवेदक के कर्मियों को आड़े हाथों लिया. कहा कि पूरी व्यवस्था को जानबूझकर चौपट किया गया है. इसके लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही