Search

 
 
 

देवघरः सिर कटी लाश मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; इनमें दो महिलाएं

रिखिया थाना क्षेत्र के नंदोई गांव स्थित देवान बाबा मैदान से बरामद सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
 
शव बरामद करती पुलिस (फाइल फोटो).

Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के नंदोई गांव स्थित देवान बाबा मैदान से बरामद सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में बबीता देवी उर्फ पायल सिंह (बेचनागुड़ा, थाना रिखिया), पायल रजक व संजीव कुमार उर्फ झरक ( दोनों कशियाना, थाना कुंडा निवासी) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो स्कूटी, एक कार, खून लगी टोपी, मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही