Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे
Advertisement
Advertisement

Deoghar:  जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान संबंधित विभागों के माध्यम से किया जा सके. 

जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. इनमें राजस्व से जुड़े मामले, भूमि अतिक्रमण, हिट एंड रन केस, वृद्धा पेंशन योजना, सोलर पंप वितरण और झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे. 

 

उप विकास आयुक्त ने सभी फरियादियों की बातें सुनीं और आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कराते हुए शीघ्र समाधान किया जाएगा. साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन शिकायतें भी आई. सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें. 

 


साथ ही यह भी कहा गया कि सभी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्रवाई रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके. जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और समाधान की दिशा में ठोस पहल की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही