Deoghar: देवघर उपायुक्त नमन प्रिऐश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. यह पशु मेला प्रदर्शनी जिला पशुपालन सहकारिता विभाग के परिसर में आयोजित किया गया. मेले की उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की.
इस अवसर पर पशुपालकों व कृषको को उन्नत तथा वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने और पशु पक्षियों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय पशु मेला किसानों के लिए नई तकनीक और पशुपालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का बेहतर मंच है.
कृषक एवं पशुपालक इसका लाभ उठाएं. उन्होंने कहा की खेती के साथ पशुपालन उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है. केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने के बजाय यदि किसान पशुपालन को अपनाते हैं, तो उनकी आय में न केवल वृद्धि होगी बल्कि आर्थिक स्थिरता भी आएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment