Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डकरा में बंद पड़ा केंद्रीय विद्यालय खुला, कक्षा 1-5 तक के बच्चों का होगा नामांकन

खलारी के डकरा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्षों से बंद पड़ा केंद्रीय विद्यालय अब नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से फिर से शुरू होने जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : खलारी के डकरा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्षों से बंद पड़ा केंद्रीय विद्यालय अब नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से फिर से शुरू होने जा रहा है. इस पहल को साकार करने में रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय विद्यालय संगठन से मिली स्वीकृति के बाद विद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है.

 

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा का एक-एक सेक्शन रहेगा. भविष्य में आवश्यकता के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा. वहीं, विद्यालय भवन के रंग-रोगन और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

 

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि 2019 में सांसद बनने के बाद यह उनकी प्राथमिकता थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित उपलब्धि बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही