Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar : पथरौल में उत्पाद विभाग का छापा, 105 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर पथरौल थाना क्षेत्र के हड़हंजा गांव में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें
  • हड़हंजा गांव में उत्पाद विभाग का छापा
  • 105 लीटर अवैध शराब और 800 किलो जावा महुआ जब्त

Deoghar :   जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर पथरौल थाना क्षेत्र के हड़हंजा गांव में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया.

 

पथरौल थाना पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब बनाने और उसकी बिक्री से जुड़े ठिकानों की जांच की गई. इस दौरान मौके से 105 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब और शराब बनाने के लिए तैयार 800 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया.

 

Uploaded Image

 

मौके पर शराब तस्कर बब्लू हांसदा और विनोद हांसदा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा है किअवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही