Search

 
 
 

Ranchi : NEP, क्लस्टर सिस्टम व सीटों में कटौती के विरोध में डोरंडा कॉलेज के छात्रों का सड़क जाम

Ranchi : डोरंडा कॉलेज में नई शिक्षा नीति (NEP), क्लस्टर सिस्टम और यूजी-पीजी की सीटों में कटौती के विरोध में छात्रों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रही.
 

Ranchi : डोरंडा कॉलेज में नई शिक्षा नीति (NEP), क्लस्टर सिस्टम और यूजी-पीजी की सीटों में कटौती के विरोध में छात्रों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रही.

इसे भी पढ़ें...


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि नई शिक्षा नीति को बिना पर्याप्त तैयारी के लागू किया गया है. उनका आरोप है कि वे इस नीति के पहले बैच हैं और उनके साथ प्रयोग किया जा रहा है. छात्रों के अनुसार, नया पाठ्यक्रम लागू होने के समय न शिक्षक पूरी तरह तैयार थे और न ही विद्यार्थियों को स्पष्ट जानकारी थी, जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई.


छात्रों ने 7.5 CGPA की अनिवार्यता का भी विरोध किया. उनका कहना है कि सेमेस्टर-7 में प्रवेश के लिए 7.5 CGPA की शर्त के कारण कई विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज ने री-एडमिशन और परीक्षा शुल्क पहले ही ले लिया, लेकिन अब कम CGPA का हवाला देकर आगे की पढ़ाई से रोका जा रहा है. वहीं, पीजी में नामांकन के बाद भी अब तक कक्षाएं शुरू नहीं होने का आरोप लगाया गया.


प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि डोरंडा कॉलेज में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र पढ़ने आते हैं. यदि यूजी-पीजी की सीटें कम की जाती हैं या क्लस्टर सिस्टम के तहत पीजी की पढ़ाई अन्य संस्थानों में स्थानांतरित की जाती है, तो ऐसे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार की शिक्षा नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.


सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया. बाद में छात्रों ने आम लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क का एक हिस्सा खोल दिया, लेकिन अपनी मांगों को लेकर सड़क किनारे धरने पर बैठे रहे. छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा और आगे भी चक्का जाम होता रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही