Search

 
 
 

देवघरः बरनवाल समाज ने पुलिस से लापता किशोरी को खोज निकालने की लगाई गुहार

बरनवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी युवक को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. बरनवाल युवक संघ के देवघर जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है.
 
थाने में आवेदन देने पहुंचे बरनवाल समाज के लोग

Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह बाजार हनुमान नगर की रहने वाली एक एक किशोरी पिछले 9 अगस्त से लापता है. परिजनों व बरनवाल समाज के लोगों ने जसीडीह थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. परिजनों ने पुलिस से किशोरी को जल्द खोज निकालने की गुहार लगाई है. उन्होंने आवेदन में इसे लव जिहाद का मामला होने की आशंकी भी जताई गई है.

बरनवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी युवक को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. बरनवाल युवक संघ के देवघर जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है. मौके पर समाग के जसीडीह अध्यक्ष गुरुदेव प्रसाद बरनवाल, पप्पू बरनवाल, दिलीप कुमार बरनवाल, विक्की कुमार बरनवाल, पीयूष बरनवाल, विनोद कुमार सिंघवा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही