Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : दलित बस्ती में लगी आग, 12 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक

Deoghar :  शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे स्थित क्लब ग्राउंड के दलित बस्ती में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे आग लग गयी. इस आगलगी में 12 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गये. जिन लोगों की झोपड़ियां जली है, वह दलित सफाईकर्मियों की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. हालांकि लोगों का कहना है कि अलाव से आग लगी है. तो कुछ आग लगने का कारण शॉट सर्किट बता रहे हैं.  जिन झोपड़ियों में आग लगी है, सभी प्लास्टिक, बांस आदि से बने थे. (पढ़ें, ईरान">https://lagatar.in/strong-earthquake-tremors-in-iran-7-killed-400-injured-power-supply-stalled-in-many-places/">ईरान

में भूकंप से तबाही, 7 की मौत, 400 घायल, कई जगह बिजली सप्लाई ठप)

मवेशियों की जलकर मौत हो गयी

आगलगी की घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि कई मवेशियों की जलकर मौत हो गयी. वहीं इस घटना में बस्ती में रहने वाले लोगों का साइकिल, स्कूटी, बाइक, टीवी, अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये. घटना की सूचना पाकर पीसीआर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया. सूचना पाकर दमकल की गाड़ी आयी और आग पर काबू पाया गया. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/uproar-sfi-and-policemen-clash-over-bbc-documentary-in-himachal-pradesh-university/">हिमाचल

प्रदेश यूनिवर्सिटी में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, एसएफआई और पुलिसकर्मी भिड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही