Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा 'पेंशन' का सम्मान, 16 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि

झारखंड के पूर्व खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल नीति के तहत पेंशन मिलेगा. इसके लिए पूर्व खिलाड़ी 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है. पेंशन पाने के लिए कुछ नियम व शर्ते है. जो पूर्व खिलाड़ी इन योग्यताओं को पूरा करते है. वैसे खिलाड़ी 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते है.
Advertisement
Advertisement

Deogarh: झारखंड के पूर्व खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल नीति के तहत पेंशन मिलेगा. इसके लिए पूर्व खिलाड़ी 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है. पेंशन पाने के लिए कुछ नियम व शर्ते है. जो पूर्व खिलाड़ी इन योग्यताओं को पूरा करते है. वैसे खिलाड़ी 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते है. यह जानकारी देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दी है.

 

किन खिलाड़ियों को मिलेगा पेंशन

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ध्यानचन्द अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ओलम्पिक गेम्स/पैरालम्पिक गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी, ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ खेल/एशियन गेम/विश्व कप/विश्व चौम्पियनशिप (दो वर्ष या इससे अधिक के अंतराल पर आयोजित)/पैरा एशियन गेम्स/सैफ गेम्स/राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता/ओलम्पिक गेम्स में शामिल खेल विधाओं में राष्ट्रीय खेल में भाग ले चुके वैसे खिलाड़ी, जो अब व्यवहारिक तौर पर खेल में नहीं हैं. उन्हें पेंशन मिलेगा.

 

अधिसूचना के अनुसार, जिला खेल पदाधिकारी प्राप्त होने वाले आवेदनों की सत्यता एवं आवेदक की पात्रता की जांच करेंगे. आवेदन की जांच बाद अधिकारी अपनी अनुशंसा के साथ खेल पेंशन की स्वीकृति पर विचार करने के लिए उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे. 

 

उपायुक्त ने की अपील

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के सभी गौरवशाली पूर्व खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन करें. उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे उन कोहिनूर के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही