Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रामनवमी से पहले बड़ागांई में शक्ति प्रदर्शन, अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में 9 टीमों ने लिया हिस्सा

रामनवमी को लेकर शहर में माहौल बनने लगा है. इसी क्रम में बुधवार को बड़ागाई के बेल टंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर प्रांगण में श्री महावीर मंडल की ओर से सम्मान समारोह और अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. बिरेन्द्र साहु ने की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रामनवमी को लेकर शहर में माहौल बनने लगा है. इसी क्रम में बुधवार को बड़ागाई के बेल टंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर प्रांगण में श्री महावीर मंडल की ओर से सम्मान समारोह और अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. बिरेन्द्र साहु ने की. 

 

इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, समर्पण और अनुशासन का संदेश देता है. उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है. वहीं पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समय और मर्यादा का पालन करने की अपील की.

 

डॉ. बिरेन्द्र साहु ने बताया कि 27 मार्च को सुबह 11 बजे बड़ागांई मुख्य अखाड़ा से शोभायात्रा निकलेगी. यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम 5 बजे फिरायालाल चौक पहुंचेगी और रात 10 बजे वापस अखाड़ा लौटेगी. अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में 9 टोलियों ने हिस्सा लिया. सम्राट क्लब चुटिया ने पहला, सत्यजीत क्लब चुटिया ने दूसरा और पोखर टोली बड़ागांई ने तीसरा स्थान हासिल किया. विजेताओं को महावीरी पताका और तलवार देकर सम्मानित किया गया.

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मौके पर वार्ड पांच के पार्षद कमलेश बैठा, वार्ड चार के पार्षद अमित मुंडा, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार श्री महावीर मंडल के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा सहमंत्री प्रकाश चंद्र सिन्हा व संतोष गुप्ता, पूर्व मंत्री ललित नारायण ओझा व सुभाष साहू, सहमंत्री राकेश सिंह, संजय जयसवाल, अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज साहू, मंत्री बसकुमार साहू, उपाध्यक्ष रामानंद साहू, सहमंत्री प्रताप साहू, मुख्य अखाड़ा प्रमुख रमेश तिर्की, बालसाय महतो, विनोद महतो, धनसू साहू, अशोक साहू, रामदास महतो समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही