Search

 
 
 

देवघर बाजार में खुले में बिकता नकली पनीर, प्रशासन बेखबर

देवघर शहर के लोगों को खुलेआम नकली पनीर परोसा जा रहा है. देवघर के सब्जी मंडी, आजाद चौक, बाजला चौक, टावर चौक के आसपास खुले में टीन में रखकर सुदूर इलाके से आए लोग, इस पनीर को बाजार में भी बेरोक-टोक बेच रहे हैं. यह सिंथेटिक पनीर खाने से लोग कितना स्वस्थ होंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा.
 

Deogarh: देवघर शहर के लोगों को खुलेआम नकली पनीर परोसा जा रहा है. देवघर के सब्जी मंडी, आजाद चौक, बाजला चौक, टावर चौक के आसपास खुले में टीन में रखकर सुदूर इलाके से आए लोग, इस पनीर को बाजार में भी बेरोक-टोक बेच रहे हैं. यह सिंथेटिक पनीर खाने से लोग कितना स्वस्थ होंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन इस पनीर को खाने से लोग हो सकते हैं.


इस तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति का नाम है बजरंगी यादव जो जसीडीह के कजरिया कॉलोनी के रहने वाले है. टीन में रखकर रोजाना पनीर की बिक्री करते हैं. इनसे पूछने पर उन्होंने कहा कि इस पनीर की कीमत 220 रुपए प्रति किलो है. 


आपको बता दें, कि बेहतर उच्च गुणवत्ता वाले पनीर की कीमत 400रु. से 500 रुपए प्रति किलो कीमत है. जबकि यह व्यक्ति तो मात्र 120रु. प्रति किली कीमत पर पनीर बेच रहा है. इतनी कम कीमत पर अगर यह पनीर बिक रही है तो इसकी गुणवत्ता कितनी बेहतर हो सकती है इसके कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है. लोग कम कीमत को देखते हुए इसकी खरीदारी भारी मात्रा में करते हैं. इसे खाने से लोग बीमार हो रहे हैं.

 

देवघर प्रशासन है बेखबर 

देवघर के बाजार में कई चौक-चौराहों पर टीन में रखकर नकली पनीर की बिक्री रोजाना हो रही है. फुड इंस्पेक्टर किस कुंभकर्णी नींद में सो रहे है. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. प्रशासन को इस पर रोक लगाने की जरूरत है, ताकि लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके. हालांकि समय-समय पर एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर पनीर की जांच जरूर करते हैं. लेकिन प्रशासन को इस पर पैनी नजर रखने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही