Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर :  सूरा-भूरा जंगल से चार साइबर अपराधी अरेस्ट, कस्टमर केयर व सरकारी अधिकारी बन करते थे ठगी

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये अपराधी कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.
Advertisement
Advertisement
  • पीएम किसान योजना और कैशबैक का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार
  • मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

Deoghar :  जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये अपराधी कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. 

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान  ललन कुमार दास, राकेश दास, आबेदिन अंसारी और समीम असारी के रूप में हुई है. इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं, जिसे वे ठगी करने के लिए करते थे. 

 

 

जानकारी के अनुसार,  पुलिस अधीक्षक सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरा-भूरा जंगल में कुछ संदिग्ध युवक बैठकर अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने जंगल में घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

 

आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वे फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थी.

 

इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी. छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी त्रिलोचन तामसोय, ललित खलखो तथा पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही