Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पंचवटी अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर के फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व सामान की चोरी

रामगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट फेज-वन में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने एक फ्लैट का ताला तोड़ करीब 25 से 30 लाख के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी की है. चोरी की यह घटना फ्लैट में किराये पर रह रहे पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार के फ्लैट में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh  : रामगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट फेज-वन में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने एक फ्लैट का ताला तोड़ करीब 25 से 30 लाख के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी की है. चोरी की यह घटना फ्लैट में किराये पर रह रहे पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार के फ्लैट में हुई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार 17 जनवरी को अपने पैतृक गांव छोटकाकाना गए थे.जब 18 जनवरी की शाम वे लौटे तो उन्होंने अपने फ्लैट का ताला टूटा पाया. अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ और सारे सामान कमरे में बिखरे हैं. अलमीरा देखा तो करीब 25-30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार कैश और अन्य सामान गायब थे. 

 

गुमला : सोमा मुंडा हत्याकांड में देवब्रत शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में प्रतिवाद मार्च

 

 

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने अपार्टमेंट के एक अन्य फ्लैट का भी ताला तोड़ा था. लेकिन वह फ्लैट खाली होने के कारण वहां से कुछ हाथ नहीं लगा. वहीं चोरों ने बैंक मैनेजर के उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें आलमीरा रखा था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों को पहले से पूरी जानकारी थी. 

 

अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बीते एक सप्ताह से खराब है और ठीक करने के लिए गया हुआ है, जिसके कारण चोरी की घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी. हालांकि अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड तैनात है. इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. 

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में जांच-पड़ताल शुरू कर दी.  पुलिस आसपास के इलाकों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही