Search

 
 
 

Deoghar News : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, गोड्डा जनाक्रोश मार्च के लिए रवाना

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के देवघर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.
 

Deoghar :अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के देवघर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.दिल्ली से पहली फ्लाइट से देवघर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं, गाजे-बाजे और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया.

 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिष भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. इस दौरान एयरपोर्ट परिसर युवा कांग्रेस के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा. स्वागत के बाद उदय भानु चिब अपने काफिले के साथ गोड्डा में आयोजित युवा जनाक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए रवाना हो गए.

 

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने शिक्षा और रोजगार सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

 

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी.इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रभारी नवनीत कौर, सह-प्रभारी मुरारी, प्रदेश महासचिव अर्कदित्य यादव, देवघर जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही