Search

 
 
 

देवघर : बूढ़ेई चौक के एक दुकान में लगी भीषण आग,  लाखों का नुकसान

जिले के देवीपुर स्थित बूढ़ेई चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया
 

Deoghar : जिले के देवीपुर स्थित बूढ़ेई चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

 


स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी आग पर जब काबू नहीं पाया गया. इसके बाद मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई. 

 


सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अगलगी में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.देवीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आग कैसी लगी या किसी ने लगाया, पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही