Search

 
 
 

देवघरः HDFC बैंक डकैती कांड का जायजा लेने मधुपुर पहुंचे मंत्री इरफान

मंत्री इरफान अंसारी ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि डकैत जल्द ही पकड़े जाएंगे. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करें.
 

Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर में HDFC बैंक में हुई डकैती की घटना के बाद झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को जायजा लेने बैंक पहुंचे. उनके साथ मधुपुर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी थे. मंत्री ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि डरने की जरूरत नहीं है. डकैत जल्द ही पकड़े जाएंगे. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करें.


 उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि भविष्य में बैंक की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का लापरवाही नहीं बरती जाएगी. कहा कि मधुपुर शांतिप्रिय लोगों का नगर है. यहां की जनता अमन-चैन पसंद करती है. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार है. मंत्री ने आश्वस्त किया कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही