Search

 
 
 

देवघर नगर निगम: वार्ड 13 प्रत्याशी महादेव पासवान ने DC से री-काउंटिंग की मांग की

देवघर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीते 27 फरवरी को काउंटिंग किया गया. देर रात तक मेयर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी की गिनती ही की गई और सभी के परिणाम घोषित किए गए.
 

Deoghar : देवघर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीते 27 फरवरी को काउंटिंग किया गया. देर रात तक मेयर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी की गिनती ही की गई और सभी के परिणाम घोषित किए गए. 

 

लेकिन इस बीच कुछ ऐसे प्रत्याशी भी दिखे जो अपने आए हुए मत से खुशी नहीं है और रिकाउंटिंग की बात कर रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने देवघर उपायुक्त से आवेदन देकर फिर से काउंटिंग की गुहार लगाई है.

 

कुछ इसी तरह का मामला वार्ड 13 के प्रत्याशी महादेव पासवान के साथ हुआ है. उनका कहना है कि मुझे वार्ड संख्या 13 के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया तो आखिर जीत मृत्युंजय कुमार की  कैसे हो गई.

 

आवेदन में उनके द्वारा कहा गया है कि मेरे विरुद्ध षडयंत्र कर अपने निकटतम संबंधी अशोक राउत जो वर्तमान में डीडीसी कार्यालय देवघर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है उनके द्वारा अनियमितता कर मेरे मतगणना को बाधित किया गया और धोखे से मेरे प्रतिद्वंद्वी को विजय घोषित किया गया.

 

अशोक राउत द्वारा मेरे प्रत्येक टेबल संख्या 13/1, 13/2,13/3 और 13/4 इन सभी पर जाकर मतपत्र को हेर फेर किया गया है जिसका साक्षी वहां के सीसीटीवी में भी उपलब्ध है. हम प्रत्याशी होने के बावजूद यह बात बाद में जान सके कि अशोक रावत मेरे प्रतिद्वंदी का संबंधी है.

 

गड़बड़ी की आशंका होने पर 5 मिनट के अंदर ही वहां उपस्थित अधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज करवा पाए लेकिन मेरे शिकायत पर वहां उपस्थित अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया. मुझे आशंका है कि मेरे मत पत्र में छेड़छाड़ किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही