Search

 
 
 

देवघरः डीएवी चितरा में नई बस सेवा शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

डीएवी पब्लिक स्कूल, चितरा में नई बस सेवा की शुरुआत की गई है. सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इसके साथ ही विद्यार्थियों व अभिभावकों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो गई है.
 
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक उदय शंकर सिंह.

Deoghar : देवघर जिले के सारठ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, चितरा में नई बस सेवा की शुरुआत की गई है. सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इसके साथ ही विद्यार्थियों व अभिभावकों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो गई है.


ज्ञात हो कि स्कूल में पिछले कुछ माह से बस सेवा बाधित थी, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. विद्यालय प्रबंधन ने नई बस सेवा शुरू की है. प्रबंधन ने बताया कि नई बस सेवा विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और नियमित आवागमन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. नई व्यवस्था में पूर्व की उन कमियों को दूर किया गया है, जिनकी शिकायतें मिल रही थीं.

 


विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि मुख्य सड़क से स्कूल के प्रवेश द्वार तक जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. नई बस सेवा शुरू होने से बच्चों व अभिभावकों में उत्साह देखा गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही