Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ाः बढ़ती गर्मी पर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी ने लोगों से की अपील

डीसी ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो,  तो घर से बाहर नहीं निकलें. यदि बाहर जाना पड़े तो सिर को गमछा या तौलिया से ढंककर निकलें. हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें. धूप से बचाव के लिए छाता, चश्मा और चप्पल का उपयोग करें.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है. डीसी आलोक कुमार ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और सावधानियां बरतने की अपील की है. कहा है कि भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर, हीट स्ट्रोक व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है.

 

 

डीसी ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो,  तो घर से बाहर नहीं निकलें. यदि बाहर जाना पड़े तो सिर को गमछा या तौलिया से ढंककर निकलें. हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें. धूप से बचाव के लिए छाता, चश्मा और चप्पल का उपयोग करें.उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का ध्यान रखने की अपील की. गर्मी के दौरान कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द या मतली जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही