Search

 
 
 

Deoghar News : चितरा में 1008 महाविष्णु यज्ञ व मेले की शुरुआत,महिलाओं ने उठाया कलश

एसपी माइंस चितरा कोलियरी के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में नौ  दिवसीय 1008  महा विष्णु यज्ञ सह मेला की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई.
 

Deoghar : एसपी माइंस चितरा कोलियरी के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में नौ  दिवसीय 1008  महा विष्णु यज्ञ सह मेला की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. बुधवार को अहले सुबह गाजे बाजे के साथ महिलाओं और कन्याओं द्वारा 15001 कलशों को उठाया गया. कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से निकलकर घिया पोखरा में कलशो में जल भरकर की गई. तत्पश्चात नगर भ्रमण के दौरान ऊपर चितरा, गेस्ट हाउस, न्यू कॉलोनी, अंबेडकर चौक, तिवारी चौक, गांधी चौक, दुर्गा मंदिर होते हुए यज्ञ शाला तक पहुंची. 

 


जहां सभी महिला और कन्याओं द्वारा कलशों को विधि विधान से रखा गया .तत्पश्चात सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान चितरा कोलियरी यज्ञ समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेकानंद देव ने कहा कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से 45 वां यज्ञ सह मेला का आयोजन किया गया है.

 


भव्य कलश यात्रा के साथ आज महायज्ञ मेल का शुरूआत किया जा रहा है . हमारा उद्देश्य विश्व कल्याण, आपसी सद्भावना और भाईचारा बनाए रखना है. जो निरंतर पिछले 45 वर्षों से चल रहा है,और श्रद्धालुओं की इतनी भयानक भीड़ में व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी का सहयोग रहा है इसीलिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही