Search

 
 
 

Deoghar News :  पालोजोरी से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन व 3 सिम कार्ड बरामद

Deoghar News : पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालोजोरी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट व अमेजॉन पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि और एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बन पीएम किसान योजना के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना के आधार पर देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में छापेमापरी टीम का गठन किया.
 
साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : देवघर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सागराजोर निवासी इलियास अंसारी (20 वर्षीय) और पालोजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अंसारी (20 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालोजोरी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट व अमेजॉन पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि और एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बन पीएम किसान योजना के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना के आधार पर देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में छापेमापरी टीम का गठन किया.

 

गठित टीम ने  पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी की और दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए गए. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, साइबर थाना देवघर पुलिस सबर निरीक्षक संजय कुमार, पालोजोरी थाना प्रभारी की टीम शामिल थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही