Search

 
 
 

Deoghar News : 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन बरामद

देवघर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम कार्ड बरामद किया गया है.
 
गिरफ्तार साइबर आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम कार्ड बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद साजिद शेख, विनोद दास व कन्हैया यादव शामिल हैं. पुलिस की पूछताछ में उनलोगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. 

 

 

पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी ग्राहकों को googlepay, फोन पे, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैश बैग का झांका देकर और एयरटेल पेमेंट बैंक का पदाधिकारी बनकर अपने झांसे में लेकर ठगी करते थे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को जेल भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही