Search

 
 
 

​Deoghar News : विनय कुमार पांडेय ने संभाला पालोजोरी BDO-CO का प्रभार

विनय कुमार पांडेय को पालोजोरी प्रखंड और अंचल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से डीसी शशि प्रकाश सिंह ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है.
 
  • ​उपायुक्त के आदेश पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल
  • सारठ के अधिकारियों को प्रभार से मिली मुक्ति

Deoghar :  विनय कुमार पांडेय को पालोजोरी प्रखंड और अंचल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से डीसी शशि प्रकाश सिंह ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है. 

 

जारी आदेश के अनुसार, मधुपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पालोजोरी के अंचल अधिकारी (सीओ) और  प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. 

 

गौरतलब है कि इससे पहले पालोजोरी अंचल का प्रभार सारठ के अंचल अधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा के पास था. जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यभार सारठ के बीडीओ चंदन कुमार सिंह संभाल रहे थे.

 

नए आदेश के लागू होने के बाद दोनों अधिकारियों ने पालोजोरी का प्रभार विनय कुमार पांडेयय को सौंप दिया है. स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को सकारात्मक माना जा रहा है.

 

माना जा रहा है कि पालोजोरी को स्वतंत्र प्रभार वाला अधिकारी मिलने से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और अंचल से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी. साथ ही प्रखंड और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही