Search

 
 
 

Deoghar News : बाबा धाम में दूसरी सोमवारी पर 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

दूसरी सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा. दूसरी सोमवारी को कुल 3,69,449 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया.
 
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़.

Deoghar : दूसरी सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा. अहले सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. सुबह 4:12 बजे से जलार्पण शुरू हुआ. जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरी सोमवारी को कुल 3,69,449 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया. इनमें 2,41,863 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा के माध्यम से जल चढ़ाया, जबकि 1,27,586 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से जलार्पण किया.

 


बाबा नगरी बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे के गूंजती रही. पूरा श्रावणी मेला क्षेत्र आस्था के रंग में डूबा नजर आया. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. भीड़ व लाइन मैनेजमेंट के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई थी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही