Search

 
 
 

Deoghar News : 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar News : गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, इन्हीं मोबाइल फोन व सिम कार्ड का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar News : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी नामी कंपनियों व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. कभी खुद को Flipkart, Amazon व PhonePe का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते थे, तो कभी Airtel Payment Bank का अधिकारी और IRCTC कर्मचारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, इन्हीं मोबाइल फोन व सिम कार्ड का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था. गिरफ्तार चार आरोपियों में तीन मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी देवघर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों से संपर्क करते और खुद को कंपनी या संस्थान से जुड़ा अधिकारी बताकर भरोसा जीतने का प्रयास करते थे. इसके बाद अलग-अलग बहानों से लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जाता था.


पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही