Deoghar News : करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता मिली है.
इसे भी पढ़ें...
गिरफ्तार आरोपियों में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ निवासी कन्हैया कुमार दास (18), समीर कुमार दास (19), करौं थाना क्षेत्र के जागाडीह निवासी रूपलाल कुमार पोद्दार (29) और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी मो. सलीम अंसारी (26) शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक, गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और ठगी करने का आरोप है. एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद होने का झांसा देकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से कार्ड दोबारा चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी.
गिरफ्तार रूपलाल कुमार पोद्दार का पूर्व में साइबर थाना देवघर कांड संख्या 152/2017 में आपराधिक इतिहास दर्ज है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए. छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार सिन्हा, करौं थाना के सहायक अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती और सशस्त्र बल शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

