Search

 
 
 

Deoghar News: फर्जी GST अधिकारी बन 40 लाख की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

Deoghar News: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख रुपये की लूट के मामले का देवघर पुलिस ने खुलासा किया है
 
फर्जी GST बनकर 40.50 लाख रुपये की लूट

Deoghar News: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख रुपये की लूट के मामले का देवघर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत फर्जी पुलिस पहचान से जुड़े सामान बरामद किए गए हैं.

 

देवघर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

मामला टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क का है. पीड़ित विक्रम चौधरी ने 8 अगस्त 2026 को जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रोक लिया. आरोपियों ने खुद को GST अधिकारी बताया और उन्हें तथा उनके कर्मचारी को रुपयों से भरे बैग के साथ अपने कब्जे में ले लिया.

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच और छापेमारी के दौरान कुमोद पोद्दार संजय कुमार सिंह, शिव शंकर कुमार, घनश्याम यादव और विनोद प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की बिहार के जमुई और बांका जिला के रहने वाले है.इसके बाद अपराधियों ने 40 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिया. शिकायत के आधार पर जसीडीह थाना पुलिस ने जांच शुरू की.


आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार, दो मोबाइल फोन, दो प्लास्टिक के पुलिस डंडे, पुलिस लिखा लाल-नीले रंग का बोर्ड, 4.30 लाख रुपये नकद, पीड़ित का क्षतिग्रस्त DELL लैपटॉप और एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है.

 

जांच के दौरान शिव शंकर कुमार के मोबाइल फोन से घटनास्थल से लेकर आरोपियों द्वारा पीड़ितों को छोड़े जाने वाले स्थान तक का रास्ता दर्शाने वाला मैप भी मिला है.जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं का भी पता लगाने में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही