Search

 
 
 

Deoghar News : 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमरकेयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar News : आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे व एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बनाते थे. कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, पीएम किसान योजना और लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खाते से रुपए उड़ा लेते थे
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तौहिद अंसारी, दिनेश महरा, अघनु दास, प्रमोद कुमार दास व सुमन कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार दास का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ साइबर थाना में पहले से मामला दर्ज है.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे व एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बनाते थे. कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, पीएम किसान योजना और लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खाते से रुपए उड़ा लेते थे. आरोपि के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की जांच में साइबर ठगी से जुड़े तथ्य मिले हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही