Search

 
 
 

Deoghar News : छापेमारी में 500 किलो मिलावटी खोया जब्त

देवघर श्रावणी मेले को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर करीब 500 किलो मिलावटी खोया जब्त किया.
 
दुकान में जांच करती फूड सेफ्टी की टीम.

Deoghar : देवघर श्रावणी मेले को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर करीब 500 किलो मिलावटी खोया जब्त किया. यह कार्रवाई क्लब ग्राउंड के पीछे स्थित एक मकान में संचालित फैक्ट्री में की गई. टीम ने उक्त फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार खोया बरामद किया जिसकी मौके पर ही जांच की गई.

 


जांच में खोया में दूध, मिल्क पाउडर और रिफाइन के साथ वेजिटेबल ऑयल का मिश्रण होने का पता चला. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुद्ध खोया बनाने में इस तरह के मिश्रण का उपयोग नियमों के विरुद्ध है. यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है.


टीम ने खोया के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक को मिलावटी खोया का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी है. 

हिन्दी न्यूज, Hindi News , Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही