Search

 
 
 

Deoghar News: ई-सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची देवघर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा साइबर थाना पुलिस ने देवघर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें संतोष कुमार दास, राजकुमार मंडल, नित्यानंद दास, पप्पू मेहरा, प्रयाग दास, आर्यन दास का नाम शामिल है.
 

Deoghar: छत्तीसगढ़ के सरगुजा साइबर थाना पुलिस ने देवघर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें संतोष कुमार दास, राजकुमार मंडल, नित्यानंद दास, पप्पू मेहरा, प्रयाग दास, आर्यन दास का नाम शामिल है. सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न गांव के रहने वाले बताए गए हैं, पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 50 हजार रूपए नकद भी बरामद किए हैं.


बताया गया है कि आरोपी करीब 2000 फिजिकल सिम को एक्सेस कर, ई-सिम तैयार कर लोगों के साथ साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार साहिब थाना सरगुजा रेंज छत्तीसगढ़ में अपराध कांड संख्या 184/2025 के तहत गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय देवघर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है. 


साइबर थाना सरगुजा की पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच में यह पाया कि गिरोह तकनीकी तरीके से फिजिकल सिम को ई-सिम परिवर्तित कर, घटना को अंजाम देता था. पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला है. मामले में आगे कार्रवाई जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही