Search

 
 
 

Dhanbad News: झरिया में 12 घंटे से बिजली गुल, डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव, MLA रागिनी सिंह पहुंचीं

झरिया विधानसभा क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने रविवार को डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
 

Dhanbad: झरिया विधानसभा क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने रविवार को डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की. 


सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी मौके पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार झरिया और आसपास के क्षेत्रों में लगातार 12 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई, जिससे पेयजल का संकट गहरा गया. गर्मी से परेशान लोग रातभर जागने को मजबूर रहे.


बिजली संकट से नाराज बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और ग्रामीण डिगवाडीह बिजली स्टेशन पहुंच गए. लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली स्टेशन का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं लेकिन विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है.


बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. हालांकि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही