Search

 
 
 

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में सड़क किनारे गिरे अधेड़ की मौत, मृतक की पहचान संतोष उर्फ राजू पगला

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने और उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान संतोष उर्फ राजू पगला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बिष्टुपुर इलाके में कूड़ा चुनने का काम करता था और उसी से अपना जीवन यापन करता था. इलाके के लोग उसे अक्सर आसपास घूमते हुए देखते थे.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों और उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संतोष मूल रूप से कहां का रहने वाला था. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही