Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर के 600 स्कूल और 45 गांव होंगे तंबाकू मुक्त, 60 दिनों तक चलेगा अभियान

Deoghar News : डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई. साथ ही दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 
जागरूकता रथ रवाना करते डीसी व अन्य.

Deoghar News : देवघर जिला प्रशासन ने युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के उद्देश्य से विशेष पहल की है. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का शुभारंभ किया. अभियान के तहत जिले के 600 स्कूलों और 45 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

 

इसे भी पढ़ें


अभियान के तहत अगले 60 दिनों तक जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. डीसी ने स्कूल-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए. छठ घाटों पर भी बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.


इस मौके पर डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई. साथ ही दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि देवघर जिले को तंबाकू मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही