Search

 
 
 

Deoghar News : 7 थाना के प्रभारी बदले,  संतोष गुप्ता को मिली बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी

देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संंबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार गुप्ता, जो मधुपुर थाना के प्रभारी थे, तो बाबा मंदिर का प्रभारी बनाया गया है.
 

Deoghar :   देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संंबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार गुप्ता, जो मधुपुर थाना के प्रभारी थे, को बाबा मंदिर थाना का प्रभारी बनाया गया है.

 

वहीं नगर थाना के प्रभारी राजीव कुमार को मधुपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है. जबकि रवि ठाकुर, जो बाबा मंदिर में थाना प्रभारी थे, उन्हें नगर थाना का प्रभार सौंपा गया है. बाबा मंदिर में प्रतिस्थापित प्रियरंजन कुमार थे, उन्हें चितरा थाना का प्रभारी बनाया गया है.

 

Uploaded Image

 

तकनीकी शाखा में पदस्थापित संदीप कृष्ण को मोहनपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है. विपिन कुमार, जो चितरा थाना के प्रभारी थे, उन्हें पुलिस केंद्र पद स्थापित किया गया है. मोहनपुर थाना के प्रभारी सालों हेंब्रम को पुलिस केंद्र में पद स्थापित किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही