Search

 
 
 

Deoghar News : एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक तेज रफ्तार थार ने देवघर एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सिरसिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय (30 वर्षीय) के रूप में की गई है.
 

 

Deoghar :  जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक तेज रफ्तार थार ने देवघर एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सिरसिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय (30 वर्षीय) के रूप में की गई है.

 

बताया जाता है कि रूपेश कुमार राय ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.  घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर जुट गए. 

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रूपेश को उठाकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इधर घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, थार चालक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि थार चालक ने शराब का सेवन किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही