Search

 
 
 

Deoghar News :  बाबा बैद्यनाथ धाम में अनोखी आस्था, दो माह की बेटी को डोली में लेकर दंडवत यात्रा कर रहे पिता

भागलपुर श्रावणी मेले में हर साल शिवभक्त अपनी आस्था का अनोखा रूप दिखाते हैं इस बार कच्ची कांवरिया पथ पर एक पिता अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं.भागलपुर श्रावणी मेले में हर साल शिवभक्त अपनी आस्था का अनोखा रूप दिखाते हैं इस बार कच्ची कांवरिया पथ पर एक पिता अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं.
 

Deoghar : भागलपुर श्रावणी मेले में हर साल शिवभक्त अपनी आस्था का अनोखा रूप दिखाते हैं इस बार कच्ची कांवरिया पथ पर एक पिता अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं.

 

उनकी यह अनोखी यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के दौरान उन्होंने भोलेनाथ से पुत्री  की कामना की थी उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा तो वह अगली बार दंडवत यात्रा करते हुए अपनी बेटी को बाबा के दरबार लेकर जाएंगे.

 

वर्ष 2026 में उनकी यह मनोकामना पूरी हुई और अब वह अपने संकल्प को निभा रहे हैं मिथिलेश कुमार का कहना है कि उनके परिवार में पहले से एक बेटा है लेकिन बेटी के आने से परिवार पूरा हो गया. अपनी दो माह की बेटी की सुविधा के लिए उन्होंने डोली में पंखा, लाइट और सोलर ऊर्जा से चलने वाली व्यवस्था भी की है.

 

ताकि यात्रा के दौरान बच्ची को किसी तरह की परेशानी न हो।कच्ची कांवरिया पथ से गुजरते समय श्रद्धालु इस अनोखी डोली को देखने के लिए रुक जाते हैं और पिता की आस्था के साथ-साथ बेटी के प्रति उनके प्रेम की भी सराहना कर रहे हैं.मिथिलेश कुमार की यह यात्रा न सिर्फ उनकी श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि समाज को बेटियों के सम्मान और उनके महत्व का भी सकारात्मक संदेश दे रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही