Search

 
 
 

Deoghar News : कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Deoghar :  जानकारी के अनुसार, एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में साइबर थाना की पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी की और रविंद्र दास (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. आरोपी देवघर जिले के पथरौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोचबांध गांव का रहने वाला है.
 
साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • आरीप के पास से मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद 
  •  PhonePe, Google Pay, Paytm और Airtel Payment Bank के नाम पर करता था ठगी

Deoghar :  देवघर में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधी ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि बनकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले कथित साइबर अपराधी को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविंद्र दास (26 वर्षीय) के रूप में की गई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में साइबर थाना की पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी की और रविंद्र दास (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. आरोपी देवघर जिले के पथरौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोचबांध गांव का रहने वाला है. 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe, Paytm कस्टमर केयर और IRCTC अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. इसके अलावा Airtel Payment Bank का पदाधिकारी बनकर कैशबैक और गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने का झांसा देता था. Airtel Thanks App के माध्यम से बंद कार्ड को दोबारा चालू कराने और सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाया जाता था.

 

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और लोन दिलाने का प्रलोभन देकर भी फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए ऑनलाइन ठगी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं.

 

प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस आरोपी से जुड़े साइबर ठगी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तरीके से कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही