प्रस्तावित योजना के तहत धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण के नये केंद्र तैयार किये जाएंगे. सरकार की मंशा इसे झारखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की है.
रामरेखा धाम भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण विशेष महत्व रखता है. यहां की प्राचीन गुफा और प्राकृतिक परिवेश बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं. विकास परियोजना में धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है.
10.86 एकड़ में तैयार होगा पर्यटन का नया केंद्र
परियोजना के लिए कुल 43,939.41 वर्गमीटर यानी करीब 10.86 एकड़ क्षेत्र निर्धारित किया गया है.

