Deoghar News: गणेश पूजा के दौरान खोरादाहा में हुई गोलीकांड की घटना के बाद फरार चल रहे नामजद आरोपी अंकित झा उर्फ बुरशाली को नगर थाना पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. 5 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकित झा शिवगंगा क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम एवं रात्रि गश्ती दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे शिवगंगा क्षेत्र स्थित मस्जिद के पास से पकड़ा.
इसे भी पढ़ें:
गणेश पूजा के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर नगर थाना कांड संख्या 389/26 दर्ज किया गया था. मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देवघर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. हथियार बरामदगी को लेकर नगर थाना में बीएनएसओ एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने गणेश पूजा के अवसर पर हुई गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, वह वर्तमान में बाबा परिषद का सक्रिय सदस्य है और हथियार के बल पर शिवगंगा क्षेत्र की दुकानों से रंगदारी वसूलने तथा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कराने का काम करता था.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित झा के खिलाफ नगर थाने में दस से अधिक गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज हैं. जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी समेत आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

