Search

 
 
 

Deoghar News : अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश

Deoghar News : अपर समाहर्ता ने लोगों के आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.
 
लोगों की समस्याएं सुनते अपर समाहर्ता.

Deoghar News : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे. अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया.

 

इसे भी पढ़ें


जनता दरबार में ज्यादातर मामले मंईयां सम्मान योजना, पीडीएस राशन, भू-अर्जन, जमीन विवाद व शिक्षा से संबंधित थे. अपर समाहर्ता ने लोगों के आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में डीसी कार्यालय को सौंपें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही