Search

 
 
 

Deoghar News: सफाई को लेकर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, वार्ड-वार कचरा उठाव के निर्देश

देवघर नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा उठाव और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई.
 

Deoghar: देवघर नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा उठाव और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. उन्होंने शहर की मौजूदा सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए MSWM के अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति दर्ज की. 


उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाना होगा. बैठक में शहर के मुख्य चौक-चौराहों के साथ-साथ सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्ड-वार रूट चार्ट और कार्ययोजना को प्रभावी बनाया जाए, ताकि हर इलाके से समय पर कचरा उठ सके. 

 

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाओं का धरातल पर सही तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है. उपायुक्त ने नगर आयुक्त और MSWM के निदेशक को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल होने पर ही नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सुचारु रूप से सफाई व्यवस्था संचालित की जा सकेगी. 

 

साथ ही कहा कि चौक-चौराहों के अलावा प्रत्येक वार्ड में कचरा उठाव की नियमित निगरानी की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी भी तय होगी. बैठक में नगर निगम अधिकारियों को नियमित क्रॉस वेरिफिकेशन करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर क्षेत्र में तय समय पर कचरा उठ रहा है या नहीं. प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. 

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एमएसडब्ल्यूएम के अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही