Search

 
 
 

Deoghar News : श्रावणी मेला में पहली सोमवारी के अनुभव के आधार पर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

देवघर श्रावणी मेले में पहली सोमवारी के बाद जिला प्रशासन अब दूसरी सोमवारी की तैयारी में जुट गया है. पहली सोमवारी पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों का आकलन कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है.
 
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़.

Deoghar : देवघर श्रावणी मेले में पहली सोमवारी के बाद जिला प्रशासन अब दूसरी सोमवारी की तैयारी में जुट गया है. पहली सोमवारी पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों का आकलन कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

 


पहली सोमवारी पर बाहरी अरघा से जलार्पण करने के लिए बाबा मंदिर के वीआईपी गेट के सामने वाली गली, सरदार पांडा लेन, शिवगंगा मार्ग और पाठक धर्मशाला गली में काफी देर तक जाम की स्थिति रही. जलार्पण कर मंदिर से बाहर निकलने वाले कांवरियों को शिवगंगा की तरफ जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. विशेष रूप से वीआईपी गेट के सामने स्थित सरदार पांडा लेने की संकरी गली जो चंद्रशेखर ओझा पथ को जोड़ती है, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकलते रहे. गली की कम चौड़ाई और पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हुई.


इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सह बाबा मंदिर के प्रभारी रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को उक्त गली में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं, दूसरी सोमवारी के पहले आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने कहा गया है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की आसुविधा का सामना न करना पड़े और भीड़ प्रबंधन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही