Search

 
 
 

Deoghar News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का लक्ष्य, लाभुकों के बीच मुर्गी-बकरी का वितरण

देवघर में पशुपालन विभाग ओर से शनिवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत मुर्गी एवं बकरी वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
 

Deoghar: देवघर में पशुपालन विभाग ओर से शनिवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत मुर्गी एवं बकरी वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासवान ने चयनित लाभुकों के बीच मुर्गी एवं बकरियों का वितरण किया. यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, पशुपालकों की आय में वृद्धि करने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

 

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना गया तथा योजना के माध्यम से उनके जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई. लाभुकों ने बताया कि इस योजना से उन्हें आजीविका का नया साधन मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी.

 

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की है. इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही