Search

 
 
 

Deoghar News  : भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों ने पेश की मानवता की मिसाल, राहगीरों को पिलाया नींबू पानी व शर्बत

जिले के सारठ प्रखंड के तेतरियामोड़ स्थित द सनसाईन पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच नींबू पानी व शर्बत वितरण किया गया
 

Deoghar : जिले के सारठ प्रखंड के तेतरियामोड़ स्थित द सनसाईन पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच नींबू पानी व शर्बत वितरण किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राह चलते लोगों को ठंडा पेयजल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया. कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.

 

बताया जाता है कि द सनशाइन पब्लिक स्कूल, सारठ तेतरियामोड़ की स्थापना वर्ष 2024 में हुई है. विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई पूर्णतः इंग्लिश वर्जन में कराई जाती है. साथ ही यहां सीबीएसई पैटर्न पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है.

 

विद्यालय के प्राचार्य मिर्जा सद्दाम हुसैन ने बताया कि वर्तमान समय में आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. इसी सोच के साथ उन्होंने इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए वे सदैव तत्पर हैं.


उन्होंने बताया कि विद्यालय में छोटे बच्चों की विशेष देखभाल के लिए दाई की व्यवस्था की गई है, ताकि प्री-नर्सरी के बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकें. साथ ही गरीब व वंचित परिवारों के होनहार बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

 

प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं संचालित की जाती हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही