Search

 
 
 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे देवघर, DC ने किया स्वागत

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को देवघर पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.
 
  • निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा की संभावना

Deoghar : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को देवघर पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

 

 

अधिकारियों ने जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति से उन्हें अवगत कराया.देवघर दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मधुपुर प्रखंड में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने फील्ड स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए मतदाता सत्यापन, फॉर्म भरने और तकनीकी समस्याओं से जुड़े सवालों का मौके पर ही समाधान किया.

 

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार शाम दुमका में आयोजित प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे. बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. जिला प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही