Search

 
 
 

Deoghar News:  नशे के खिलाफ जागरूकता, मीना बाजार में ब्रेथ एनालाइजर से जांच, नशे से दूर रहने की अपील

देवघर जिले में नशे के खिलाफ मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. 10-25 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है.
 

Deoghar: देवघर जिले में नशे के खिलाफ मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. 10-25 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है. अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया. 


इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से लोगों की जांच की गई और वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक होने के महत्व की भी जानकारी दी गई. वहीं, खागा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुलिसकर्मियों ने लोगों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त जीवन के लाभों के बारे में जागरूक किया. 

 

ग्रामीणों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है. अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने और स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लिया. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज को इस बुराई से मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही