Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : मधुपुर नगर परिषद सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर नगर परिषद सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु के निर्देश पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Advertisement
Advertisement

Deoghar : मधुपुर नगर परिषद सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु के निर्देश पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें.

 


उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभुकों को जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना, वन नेशन वन राशन कार्ड, लेबर कार्ड समेत कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है. नगर परिषद क्षेत्र में अब तक 600 से अधिक पथ विक्रेता इस योजना से लाभान्वित होकर अपने रोजगार को मजबूत बना चुके हैं. वहीं इस कार्यक्रम में तारकेश्वर नाथ पांडे, राजीव रंजन सहित कई पथ विक्रेता मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही