Search

 
 
 

Deoghar News : नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के खिलाफ डीसी व पुलिस अधीक्षक की जागरूकता रैली

जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत देवघर समाहरणायल परिसर से की है.
 

Deoghar : जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत देवघर समाहरणायल परिसर से की है.इस कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ-साथ देवघर के एसपी ने भी संयुक्त रूप से जागरूकता रैली और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारी पुलिसकर्मियों आंगनबाड़ी सेविकाओं को नशीले पदार्थों के सेवन न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम शपथ दिलाई. 

 

साथ ही इस जागरूकता रैली में विभिन्न विभागों के कर्मियों आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहयोग ने भाग लिया उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर समाज को नशा मुक्त बनाने के बारे में लोगों को जागरूक किया 


आपको बता दे की यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्र ग्रामीण मेल को और शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा इसके अलावा मौके पर उपस्थित देवघर के एसपी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह स्थित है उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध दबाव के व्यापार में संलिपित अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है उन्होंने आम जनता के साथ-साथ रैली में शामिल सेविकाओं और सहयोग से भी अपील की वह अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही