Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : पानी- बिजली संकट के विरोध में भाजपाइयों ने निकाली रैली

पानी-बिजली की समस्या के विरोध में देवघर जिला जिला भाजपा ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व पूर्व विधायक नारायण दास  के नेतृत्व में शहर के शिवलोक परिसर से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement
रैली में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

Deoghar : देवघर सहित पूरे राज्य में व्याप्त पानी-बिजली की समस्या के विरोध में जिला भाजपा ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व पूर्व विधायक नारायण दास  के नेतृत्व में शहर के शिवलोक परिसर से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

 


रैली शिवलोक परिसर से शुरू होकर देवघर समाहरणालय गेट तक गई, जहां जोरदार प्रदर्शन किया गया. बीजेपी नेताओं ने कहा कि राज्य में आम जनता बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है. पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है और जनता त्राहिमाम कर रही है. राज्य में बिजली व पानी की समस्या गंभीर है. पूर्व विधायक नारायण दास ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही